नई दिल्ली. हरियाणा की स्टार डांसर और ‘देसी क्वीन’ के नाम से मशहूर सपना चौधरी का हर पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो जाता है. सपना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए रील्स और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. सपना ने एक नई रील शेयर की है, जिसमें वे घाघरा पहनकर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला के छम्मा-छम्मा गाने पर डांस करती नज़र आ रही हैं. इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. सपना ने वीडियो में गुलाबी और नीले कलर का घाघरा पहन रखा है.
https://PM Kisan : किसानों के खाते में नहीं आई 10वीं किस्त, जानिए वजह
इसमें सपना बॉलीवुड फिल्म ‘चाइना गेट’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘छम्मा छम्मा’ में डांस कर रही हैं. सपना का अंदाज पूरी तरह ‘देसी’ लग रहा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका ‘लोरी’ गाना इस साल का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग था. इस गाने को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. इसके अलावा सपना के ‘गुर्शल,’ ‘घूम घाघरा,’ ‘फटफटिया,’ ‘बगड़ो’ और ‘बांगरो’ जैसे हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हुए हैं. इसके अलावा सपना के ‘इंडिया गेट’, ‘अलट पलट’, ‘रेल की भांभरी’ गाने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं.
https://दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उपकप्तान होंगे केएल राहुल










