रायपुर. पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी का रविवार को निधन हो गया. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि बीते दिनों उनके लीवर में समस्या होने के चलते उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन हालात में सुधार न होने के चलते उन्हें दिल्ली ले जाया गया था, जहां आज उपचार के दौरान उनका निधन हो गया. बता दें कि रमेश वर्लयानी जनता पार्टी से विधायक रहे चुके थे. बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया. वे कांग्रेस के दिवंगत राष्ट्रीय महामंत्री मोतीलाल वोरा के करीबी रहे हैं.
https://12 घंटे के अंदर भाजपा और एसडीपीआई के दो नेताओं की हत्या, धारा 144 लागू
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वे प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, और प्रमुख प्रवक्ता सहित अन्य अहम पदों पर रहे. वे सिंधी पंचायत, और अन्य संगठनों से जुड़े थे. उनके ही प्रयासों से छत्तीसगढ़ में सिंधी परिषद का गठन किया गया था. उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है. उन्होने ट्वीट किया- पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी जी का निधन शोक संतप्त करने वाला है. वे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे. मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए और अब भी उनसे समय समय पर सलाह मशविरा करता रहा. ईश्वर उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति:
https://सपना ने घाघरा पहनकर बॉलीवुड गाने पर किया डांस, देखिए वीडियो







