আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रदेश अध्यक्ष से भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत, सम्पत को भाजपा में प्रवेश देने की मांग

Published on: December 18, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. बसना विधानसभा में भाजपा से टिकट के सबसे बड़े दावेदार सम्पत अग्रवाल, भाजपा मंडल गढ़फुलझर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के द्वारा भाजपा के स्थानीय कार्यकताओं पर दुर्भावनावश और व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते दमनात्मक कार्रवाई करने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से शिकायत की. कार्यकर्ताओं ने बसना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल को शीघ्र भाजपा में शामिल करने की मांग भी की. वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ चर्चा हुई. जिसमें इन सभी बिंदुओं पर प्रदेश स्तर पर विचार करने एवं अति शीघ्र सम्पत अग्रवाल को भाजपा में प्रवेश करने हेतु आश्वासन दिया गया.

https://कोचिंग जा रही छात्राओं से बदमाशों ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

बैठक में जनसंघ कार्यकर्ता धनमाली साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, पूर्व राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन चंद्रशेखर पांडे, पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जसवीर सिंह जटाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमलचंद प्रधान, भाजपा महामंत्री हरजिंदर सिंह हरजू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शोभित मांझी, पूर्व महामंत्री भोज कुमार साहू, पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि कमलेश साहू, पूर्व जनपद सदस्य हेमचंद साव, पिछड़ा वर्ग महामंत्री महेंद्र प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बंटी, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता महेंद्र साव समेत अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे.

https://महिला IAS ने शादी में नहीं कराया कन्यादान, पिता से बोलीं- मैं दान की चीज नहीं, आपकी बेटी हूं

दुर्भावनावश कोई कार्रवाई नहीं : रूपकुमारी

इधर, उक्त मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने इस प्रतिनिधि को बताया कि पूरा मामला गढ़फुलझर मंडल महामंत्री को हटाने से जुड़ा है. उन्होने बताया कि गढ़फुलझर के मंडल महामंत्री को स्थानीय मंडल द्वारा ही मुक्त किया गया है. बाकी जिले के किसी भी मंडल से कोई शिकायत नहीं है. उन पर लग रहे आरोप निराधार है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now