আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Tecno Spark 8T बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और शानदार फीचर्स से है लैस

Published on: December 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Spark 8T को भारत में लॉन्च कर दिया है.  इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपए है. इसे अटलांटिक ब्लू, कोकोआ गोल्ड, आइरिश पर्पल और टर्क्यूज सयान कलर में पेश किया गया है. इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS v7.6 है. इसके अलावा इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2408 पिक्सल है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है. फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा.

https://आम्रपाली ने ‘पानी-पानी’ गाने पर दिखाए शानदार मूव्स, वायरल हो रहा वीडियो

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.6 है. दूसरा लेंस AI है. कैमरे के साथ क्वॉड एलईडी फ्लैश लाइट है. इसके अलावा इसमें प्रोफेशनल फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, AI ब्यूटी मोड, AR एनिमोजी और स्टीकर्स हैं. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है. फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो जैसे फीचर्स हैं. इसमें DTS साउंड SOPLAY 2.0 का भी सपोर्ट है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ पावर सेविंग मोड है.

https://BMW iX Electric SUV भारत में लॉन्च, एक बार चार्जिंग पर चलेगी 425Km

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now