नई दिल्ली. 21 साल बाद मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत के नाम सजा है. इजराइल के एलात में 70वीं मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में भारत की हरनाज कौर संधू ने खिताब अपने नाम कर लिया. इससे पहले 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं. इस प्रतियोगिता के प्रारंभिक स्टेज में 75 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. इस रेस में मिस स्वीडन, मिस थाईलैंड, मिस यूक्रेन, मिस यूएसए, मिस वेनेजुएला, मिस कैमरून, मिस ब्राजील, मिस ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड समेत कई ब्यूटी डीवाज को पछाड़ते हुए हरनाज कौर संधू ने ब्यूटी पेजेंट अपने नाम किया है. मिस यूनिवर्स 2021 के दौरान हरनाज ने स्विमसूट से लेकर नेशनल कॉस्ट्यूम सेशन तक में अपनी खूबसूरती से भी को प्रभावित किया.
https://नाबालिग नौकरानी के कपड़े उतरवाए, मारपीट कर बनाया वीडियो, आरोपी महिला गिरफ्तार
उन्होंने नेशनल कॉस्ट्यूम सेशन में पिंक कलर का लहंगा पहना था. इसके साथ ही वह हाथों में मैचिंग छतरी लिए भी नजर आईं. उनका यह पारंपरिक आउटफिट भारतीय महारानी के शाही लुक को दर्शा रहा था. बता दें कि पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं.21 साल की हरनाज ने मॉडलिंग व कई पेजेंट में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया. हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया. ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं. मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं. हरनाज के पास दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ हैं.
https://‘पानी-पानी’ सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो










