আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी में स्टेज पर एंट्री के दौरान हादसा, 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे दूल्हा-दुल्हन

Published on: December 12, 2021
---Advertisement---

रायपुर. होटल में शादी में स्टेज पर एंट्री के दौरान हार्नेस टूटने से दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जा गिरे. हादसे में उन्हें हल्की चोटें आईं है. इस घटना पर इवेंट कंपनी ने अपनी गलती मान ली है. मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के एक होटल का है. शादी के कार्यक्रम की जिम्मेदारी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दी थी. सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है. लोगों डांस और खाने-पीने के मजे लूट रहे थे. स्टेज पर दूल्हे और दुल्हन को गोल रिंग से हार्नेस के जरिए नीचे उतारा जा रहा था. लेकिन हार्नेस के अचानक टूट जाने से दूल्हा-दुल्हन 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए. चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. गनीमत यह रही कि हादसे में दूल्हे और दुल्हन को मामूली चोटें आईं. इस घटना के बाद मेहमानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अपना गुस्सा इवेंट कंपनी पर उतार दिया.

https://‘पानी-पानी’ सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो

चार व्यापारियों से 125 क्विंटल धान जब्त

कांकेर. एसडीएम डॉ. कल्पना ध्रुव के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा चार व्यापारियों से 125.6 क्विंटल धान जब्त कर मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है. उन्होने बताया कि स्टॉक का मिलान नहीं होने के कारण बेवरती के व्यापारी से 26 क्विंटल, फुटकर लाइसेंस नवीनीकरण के बिना धान खरीदे जाने पर सारवण्डी के व्यापारी से 24 क्विंटल, स्टॉक मिलान नहीं होने के कारण पुसवाड़ा के व्यापारी से 72.40 क्विंटल और स्टॉक पंजी नहीं होने के कारण ठेलकाबोड़ के व्यापारी से 3.20 क्विंटल धान जब्त की गई.

https://2014 से हिंदुत्ववादियों का राज, इन्हें बाहर निकाल हिंदुओं को सत्ता में लाना है : राहुल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now