नई दिल्ली. भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने बादशाह के फेमस ‘पानी पानी’ सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन में धमाल मचा दिया है. भोजपुरी सॉन्ग ‘पानी-पानी’ के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. इसमें दोनों ही एक्टर्स का हिपहॉप लुक देखने के लिए मिल रहा है साथ ही इनके बीच कमाल की केमिस्ट्री भी दिख रही है. गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें रैप खुद बादशाह ने ही किया है. भोजपुरी सॉन्ग ‘पानी पानी’ को खेसारी लाल यादव, बादशाह और रिनी चंद्रा ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है.
https://2014 से हिंदुत्ववादियों का राज, इन्हें बाहर निकाल हिंदुओं को सत्ता में लाना है : राहुल
इसके लेखक अजित मंडल हैं और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है. इसके कोरियोग्राफर स्वरूप राज मेदरा हैं. रैप कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा ने की है. प्रोडक्शन का काम निशांत सिंह ने संभाला है. बता दें कि अक्षरा और खेसारी लाल की जोड़ी कभी ऑन और ऑफ-स्क्रीन काफी लोकप्रिय जोड़ी थी. अब दोनों ने 6 साल बाद फिर से साथ काम करके फैंस को सरप्राइज दिया है. अक्षरा और खेसारी बेहतरीन लुक में सिग्नेचर पानी पानी हुक स्टेप करते नजर आए.
https://पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त के लिए जरूरी है e-KYC, ये है प्रोसेस










