আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मोटोरोला का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत-फीचर्स

Published on: December 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मोटोरोला ने अपने Moto G51 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये एक किफायती स्मार्टफोन है और कंपनी का भारत में लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता 5जी फोन भी है. इसकी कीमत भारत में 14,999 रुपए रखी गई है. इस कीमत में 4 जीबी रैम के सात 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. फोन को एक्वा ब्लू और इंडिगो ब्लू में 16 दिसंबर से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. मोटो G51 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित My UX दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है.

https://जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के पूर्व आपूर्ति किए जा रहे जल का पीने में ना करें उपयोग : पंकज

डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन में स्नैपड्रैगन 480 Pro प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. इस लेंस का अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, NFC, FM रेडियो, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 20W की रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र-छात्रा की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now