महासमुंद. छत्तीसगढ़ नागरिक कल्याण समिति के संयोजक व पूर्व पार्षद पंकज साहू ने महासमुंद के नागरिकों से अपील की है कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के पूर्व आपूर्ति किए जा रहे जल का पीने में उपयोग ना करें. उन्होने कहा कि नगर पालिका परिषद के द्वारा अशुद्ध बदबूदार जल की आपूर्ति वर्ष 2020 से लगातार की जा रही थी. कोरोनाकाल मे भी अशुद्ध जल की आपूर्ति की जाती रही. जिस पर उन्होने मीडियाकर्मियों के साथ 13 नवंबर 2021 को पेयजल आपूर्ति के फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया. निरीक्षण में कर्मचारियों ने बताया कि फिल्टर टंकी की जाली को निकले 2 वर्ष से अधिक हो गया है पर आज तक नहीं लगा है.
https://‘जब धोखा देना था तो प्यार क्यों किया’, प्रेमिका की फोटो पर लिख प्रेमी ने की खुदकुशी
एक वर्ष से लैब जांच बंद पाया गया जिस पर जानकारी लेने पर पीएचई महासमुंद के अधिकारी ने नपा के द्वारा जल परीक्षण शुल्क जमा नहीं करने के कारण 01 वर्ष से जल परीक्षण नहीं करना बताया. दो माह से ब्लीचिंग पावडर नहीं होना कर्मचारियों ने बताया. ऐलम निम्न स्तर का पाया गया तथा फिल्टर टंकी में गंदगी, मलमा व काई पाया गया जिसकी शिकायत व मीडिया में प्रकाशन के बाद नपाध्यक्ष के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि फिल्टर प्लांट में 07 फिट मलमा, काई तथा पानी टंकियों से 03 ट्रैक्टर ट्रॉली से अधिक मलमा-काई निकाला गया. पांच वर्षों के बाद सफाई होना बताया गया. जिससे उनका आरोप प्रमाणित हो गया कि 2020 से नगर में अशुद्ध जल की आपूर्ति 05 जल आपूर्ति की टंकियों से नगर के लगभग 90 हजार आबादी को आपूर्ति की जाती रही.
https://हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों को क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि
पश्चात नपा ने 25 नवंबर 2021 को पानी को पीने में उपयोग न करने सार्वजनिक मुनादी कराई. श्री साहू ने कहा कि 9 दिसंबर 2021 को नपा ने मुनादी करा और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आपूर्ति किए जा रहे पानी को पीने योग्य बताया. पहले कहा गया था कि शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए जल परीक्षण केंद्र नागपुर महाराष्ट्र से जल परीक्षण रिपोर्ट प्राप्ति पश्चात पेयजल की आपूर्ति की जाएगी परंतु जल परीक्षण नागपुर से पेयजल का सर्टिफिकेट और पीएचई के जल परीक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक किए बिना ही आपूर्ति की जा रही है. उन्होने कहा कि जल परीक्षण रिपोर्ट के अभाव में आपूर्ति किए जा रहे जल का पेयजल के रूप मे उपयोग ना करें.
बेटे की शादी के लिए रुपए मांगने आई थी पत्नी, पति ने काट दी हथेली https://t.co/NSFgdpNeZJ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 10, 2021







