बलौदाबाजार. राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी. जयस्तंभ चौक पर ही 10 दिसम्बर 1857 को तत्कालीन अंग्रेजी सरकार द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दी गई थी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनाखान (जिला बलौदाबाजार) के शहीद स्मारक में वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देने के उपरांत आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए इस आशय की घोषणा की. श्री बघेल ने सोनाखान को तहसील बनाने का भी ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद स्मारक परिसर में शहीद वीरनारायण सिंह की घोड़े पर सवार आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया. उन्होंने यहां 28 करोड़ 60 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दी.
https://हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों को क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि
इनमें 9 करोड़ 60 लाख रुपए की बंगलापाली से महराजी मार्ग पर जोंक नदी में निर्मित पुल एवं 16 करोड़ की लागत से एकलव्य छात्रावास का लोकार्पण तथा कुरूपाठ में 2 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से कुरूपाठ में सीढ़ी निर्माण के प्रथम चरण का भूमिपूजन कार्य शामिल है. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्य मंच पर शहीद वीर नारायण सिंह के परिजनों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शहीद के वंशजों के बढ़ाए गए मासिक पेंशन स्वीकृति आदेश पत्र भी प्रदान किए. आदेश के तहत अब प्रतिमाह उनके वंशजों को 10 हजार रुपए पेंशन मिले. इसके पहले मासिक पेंशन केवल एक हजार रुपए मिलता था. श्री बघेल ने सोनाखान इलाके के पांच ग्राम- कुकरीकोना, उपरानी, अचानकपुर, पटियापाली एवं गितपुरी की ग्राम सभा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र भी वितरित किए.
https://बेटे की शादी के लिए रुपए मांगने आई थी पत्नी, पति ने काट दी हथेली
सोनाखान कॉलेज की मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया. मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल शहीद वीर नारायण सिंह ने फूंका था. उनके बलिदान दिवस पर उन्हें याद करके हम गौरवान्वित महसूस करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहीद वीर नारायण सिंह के आदर्शों पर चलकर गांव, गरीब और किसानों के कल्याण में जुटी हुई है. किसानों के आर्थिक सामाजिक विकास के कार्यों से हम जरा भी पीछे नहीं हटेंगे. किसानों का सर्वागीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
‘जब धोखा देना था तो प्यार क्यों किया’, प्रेमिका की फोटो पर लिख प्रेमी ने की खुदकुशी https://t.co/HUHohIwF4G
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 10, 2021







