पिथौरा. स्थानीय शहीद स्मारक में गुरुवार की शाम तीनों सेना प्रमुख बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी सहित 13 लोगों के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई शहादत से दुखी क्षेत्रवासियों ने शहीद स्मारक पहुंच कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसभा आयोजित की. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महिलाओं ने भी भारी संख्या में भाग लिया. भारतीय सेनाओं के संयुक्त अध्यक्ष जनरल विपिन रावत सहित 13 लोगों के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई शहादत की खबर ने देश के साथ अंचल को भी झकझोर दिया. देश को हुई इस आकस्मिक क्षति की घटना को लेकर शहीद स्मारक स्थल पर शोक सभा का आयोजन किया गया.
https://बेटे की शादी के लिए रुपए मांगने आई थी पत्नी, पति ने काट दी हथेली
सभा में सर्वप्रथम पिथौरा ब्लॉक के ग्राम परसदा के शहीद मोहर सिंह ठाकुर के परिवारजनों ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की. तत्पश्चात सभा को अनंत सिंह वर्मा, सुधीर प्रधान एवं कुलदीप अग्रवाल ने संबोधित किया एवं श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश दीक्षित, एसके नीरज, रमेश श्रीवास्तव, फिरोज खान, त्रिलोक आजमानी, थानू मिस्त्री एवमंशहीद स्मारक समिति परिवार से यूके दास, केके साहू, राजेश चौधरी, रमेश सोनी, मोनू नारग, शुभम अग्रवाल, इंद्रजीत सिन्हा, मुख्तयार सिंह सहित अंचल के अनेक गणमान्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू ने किया.
https://‘जब धोखा देना था तो प्यार क्यों किया’, प्रेमिका की फोटो पर लिख प्रेमी ने की खुदकुशी







