नई दिल्ली. Honda ने Honda H’ness CB350 एनिवर्सरी एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 2.03 लाख रुपए रखी गई है. एनिवर्सरी एडिशन को एक नए, डुअल-टोन ग्रीन और ब्लैक कलर स्कीम के साथ उतारा गया है. इस मॉडल में गोल्ड फिनिश एम्बलेम, गोल्डन पिनस्ट्रिप और फ्यूल टैंक पर लोगो, भूरे रंग के कवर वाली स्प्लिट सीट और ब्लैक यूनिट के बजाय क्रोम साइड स्टैंड दिया गया है. होंडा CB350 एनिवर्सरी एडिशन को दो कलर स्कीम- मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है. बाइक में और कोई बदलाव नहीं किया गया है.
https://शादी के बंधन में बंधे विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, तस्वीरें वायरल
DLX Pro वेरिएंट पर आधारित, मॉडल में वही 348.36cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन का इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 21.07 PS का पावर और 30 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है. इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. बाइक का एनिवर्सरी एडिशन टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर के साथ आता है. इसके ब्रेकिंग सिस्टम में डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक शामिल हैं.
https://कोहली को वनडे की कप्तानी से क्यों हटाया गया? BCCI अध्यक्ष ने किया खुलासा










