नई दिल्ली. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आ चुकी हैं. इन तस्वीरों के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. विक्की कौशल ने अपनी शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. ये उस मूमेंट की तस्वीर है जब कैटरीना कैफ शादी के समय मंडप में विक्की कौशल के गले में माला डाल रही हैं. तस्वीरों में दिख रहा है कि दुल्हन के रूप में कटरीना कैफ लाल रंगे के लहंगे में हैं और दूल्हा विक्की कौशल ने आईवरी रंग की शेरवानी पहनी हुई है.
https://कोहली को वनडे की कप्तानी से क्यों हटाया गया? BCCI अध्यक्ष ने किया खुलासा
इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विक्की कौशल ने प्यार भरी लाइनें भी लिखी हैं. उन्होंने अपनी शादी की ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता ने हमें इस पल को पहुंचाया है. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक साथ इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी की रस्में राजस्थान के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट होटल में संपन्न हुई, जिसमें दोनों ने अपनी प्राइवेसी को ध्यान रखते हुए हाई सिक्योरिटी रखी थी.
http://Honda Activa 125 Premium Edition लॉन्च, जानिए कीमत










