नई दिल्ली. Volkswagen ने भारत में अपनी नई Tiguan फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. नई Volkswagen Tiguan को कंपनी ने एलिगेंस वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 31.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होती है. टिगुआन में कंपनी ने 2.0 लीटर का टीएसई पेट्रोल इंजन दिया है. ये 4-सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन है. ये 190 hp की मैक्स पॉवर और 320Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें स्टैंडर्ड के तौर पर 7-स्पीड डुअल क्लच वाला ऑटोमेटिक गियरबॉक्स होगा.
https://बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core भारत में लॉन्च, जानें कीमत
वहीं इसमें 4Motion ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम होगा. कंपनी ने नई Volkswagen Tiguan के इंटीरियर को काफी प्रीमियम लुक दिया है. इसमें 10 इंच का बड़ा जेस्चर कंट्रोल इंफोटेनमेंट सिस्टम है. साथ ही ड्राइवर के लिए वर्चुअल कॉकपिट दिया गया है. वहीं कार में मूड के लिए 30 रंग की एंबियंस लाइटिंग दी गई है. इसके अलावा सन रूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंड्राइड ऑटो और एपल कारप्ले जैसे नए जमाने के फीचर्स भी हैं. इसमें क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैब, एबीएस, हिल डिसेंट कंट्रोल और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी हैं.
https://‘ये गलियां ये चौबारा’ का नया वर्जन रिलीज, इमोशनल कर देगा सॉन्ग










