नई दिल्ली. सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 7,999 रुपए रखी गई है. इसे एक ही वेरियंट में पेश किया गया है जो कि 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है. इसकी बिक्री सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और तमाम रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है. सैमसंग Galaxy A03 Core में 6.5 इंच की इनफिनिटी वी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन HD+ है. फोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा.
https://पीएम मोदी ने सांसदों से कहा- अपने आप में परिवर्तन लाइए, नहीं तो परिवर्तन वैसे भी हो जाता है
फोन को एंड्रॉयड गो एडिशन के साथ पेश किया गया है. इसमें सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है. वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है. रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट दी गई है. इस फोन में 5000mAh की बैटरी है. फोन के साथ कोई फास्ट चार्जिंग नहीं है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, सिंगल बैंड Wi-Fi 802.11 b/g/n, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ v4.2, 3.5mm का हेडफोन जैक, जीपीएस, चार्जिंग पोर्ट और ग्लोनास है.
https://‘ये गलियां ये चौबारा’ का नया वर्जन रिलीज, इमोशनल कर देगा सॉन्ग










