আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, प्रेमी ने कर दी हत्या

Published on: December 7, 2021
---Advertisement---

कोरबा. एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला दर्री थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार सुजान मल्लिक (20) दर्री के अटल आवास कॉलोनी में रहता था. यहीं रहने वाली मोनिका मंडल (19) से उसका पिछले 4 सालों से प्रेम संबंध था. सोमवार को जब सुजान ने फोन पर मोनिका से कहा कि तू मुझसे शादी नहीं करेगी तो फांसी लगा लूंगा. यह सुनकर मोनिका उसके ट्यूशन पढ़ाने वाले घर पर गई थी. जहां सुजान ने उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद सुजान मकान से पीछे की ओर जंगल में भागा था. तभी आस-पास के लोगों ने उसे देख लिया था. बाद दोनों के परिवार वालों को इसका पता चला.

https://स्कूल शिक्षा विभाग के विज्ञापित पदों के परीक्षा परिणाम की वैधता में पुनः 6 माह की वृद्धि

आस-पास के लोग जब उस मकान में पहुंचे तो देखा कि मोनिका की लाश जमीन पर पड़ हुई थी. उसके सिर से काफी खून बह चुका था. इस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया. खबर लगते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल की ओर गई वहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार होने के बाद सुजान ने बताया कि वह मोनिका से शादी करना चाहता था. लेकिन वह राजी नहीं थी. सोमवार को ट्यूशन पढ़ाने के बाद जब उसने मोनिका से बात की तो उसने ये कह दिया कि तेरी औकात क्या है जो तुझसे शादी करूं. यह सुनकर उसे काफी दुख हुआ तो उसने कहा कि मैं फांसी लगा लूंगा. यही सुनने के बाद मोनिका उससे मिलने मकान पहुंची थी. मगर यहां भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया था.

https://हवा से भी फैल रहा ओमिक्रॉन वेरिएंट, इस स्टडी ने बढ़ाई टेंशन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now