नई दिल्ली. ईवी स्टार्टअप Bounce ने भारतीय बाजार में अपने नए इन्फिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 68,999 रुपए तय की गई है. खास बात यह है कि बिना बैटरी के स्कूटर की कीमत सिर्फ 36,000 रुपए है. इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसमें स्पोर्टी रेड, स्पार्कल ब्लैक, पर्ल व्हाइट, डेसैट सिल्वर और कॉमेड ग्रे जैसे रंग शामिल हैं. कंपनी इसके साथ 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है. नया इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर वैकल्पिक बैटरी के साथ पेश किया जाने वाला बाजार में पहला स्कूटर है. बाउंस ने इनफिनिटी ई-स्कूटर को ‘बैटरी एज ए सर्विस’ विकल्प के साथ पेश किया है.
https://50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 11T 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
जिसके तहत ग्राहक बिना बैटरी के इस वाहन को खरीद सकते हैं. बाउंस इन्फिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर में 39AH के साथ वाटरप्रूफ IP67 रेटेड 48V का लिथियम-आयन बैटरी मिलता है. बाउंस इनफिनिटी 8 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है. इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है और यह एक बार फुल चार्जिंग पर 85 किमी की दूरी तय कर सकता है. स्कूटर में एक ड्रैग मोड मिलता है जो उपयोगकर्ताओं को टायर पंचर होने की स्थिति में स्कूटर को खींचने में सक्षम बनाता है. इस स्कूटर को स्मार्ट ऐप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है और ढेर सारे फीचर्स को इस्तेमाल किया जा सकता है.
http://Android यूजर्स हो सकते हैं कंगाल! तुरंत फोन से हटाएं ये खतरनाक ऐप्स










