रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसानों को अब पुराने बारदाने के एवज में 25 रुपए का भुगतान किया जाएगा. इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है. यहां यह उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को अपने बारदाने में धान लाने की छूट राज्य शासन द्वारा दी गई है. किसानों द्वारा स्वयं के बारदाने में लाए गए धान की खरीदी के साथ उन्हें पुराने बारदाने की एवज में पूर्व में 18 रुपये का भुगतान किया जाना था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बारदाने की पूर्व निर्धारित दर प्रति नग 18 रुपए को बढ़ाकर अब 25 रुपए कर दिया गया है.
https://किशोरी को भगाकर रचाई शादी, युवक गिरफ्तार
खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी शुरु, किसानों में खासा उत्साह
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई. इस वर्ष लगभग 105 लाख मिट्रीक टन धान खरीदी होने का अनुमान है. इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जित किया जा रहा है. किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा 88 नवीन धान उपार्जन केंद्रों को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है. धान खरीदी शुरु होने पर उपार्जन केंद्रों में किसानों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने स्वयं भी रायपुर जिले के जरोदा और बंगोली उपार्जन केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने धान विक्रय के लिए आए किसानों का फूल-मालाओं से स्वागत किया. पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने खुद धान तौल कर धान-खरीदी की शुरुआत की.
https://Android यूजर्स हो सकते हैं कंगाल! तुरंत फोन से हटाएं ये खतरनाक ऐप्स







