আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 11T 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: December 1, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रेडमी इंडिया ने अपने नए 5जी स्मार्टफोन Redmi Note 11T 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है. वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपए रखी गई है. रेडमी Note 11T 5G को एक्वामरीन ब्लू, मैटे ब्लैक और स्टारडस्ट व्हाइट कलर में 7 दिसंबर से अमेजन, Mi.com, Mi Home और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा. लॉन्चिंग ऑफर के तहत यदि आप फोन को ICICI बैंक के कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 1,000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. रेडमी Note 11T 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 है.

https://कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज करवाई FIR

इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 90Hz है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है. फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. इसमें रैम बूस्टर भी है जो रैम को 3 जीबी तक बढ़ा सकता है. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है. फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.45 है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, IR, USB टाईप-सी पोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm का हेडफोन जैक है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W Pro फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://Moto G31 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now