बेमेतरा. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर संदीपान ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर मोहनलाल झारिया प्रभारी तहसीलदार, थानखम्हरिया एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2021 को निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण छ.ग. सिविल सेवा आचरण (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) अधिनियम 1966 में उल्लेखित प्रावधानों के विपरीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. नगर पंचायत थानखम्हरिया के वार्ड क्रमांक 11 मे उपचुनाव के लिए प्रभारी तहसीलदार थानखम्हरिया को रिटर्निंग ऑफिसर के रुप मे दायित्व सौंपा गया था. निलंबन अवधि में मोहनलाल झारिया, नायब तहसीलदार का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, जिला बेमेतरा में रहेगा तथा नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी. श्री मोहन लाल झारिया का निलंबन होने के कारण हेमंत कुमार पैकरा, तहसीलदार को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक तहसीलदार थानखम्हरिया के पद पर पदस्थ किया गया है.
https://Moto G31 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
नेशनल लोक अदालत 11 दिसम्बर को
धमतरी. नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 11 दिसम्बर को किया जाएगा. कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि वे पॉम्पलेट एवं बैनर के जरिए तहसील/उप तहसील स्तर पर इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कराएं. साथ ही ग्राम स्तर पर मुनादी के लिए अधीनस्थों को निर्देशित करना सुनिश्चित किया जाए.
https://कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज करवाई FIR







