আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मध्याह्न भोजन योजना : अब पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम से होगा कुकिंग कास्ट और रसोईया मानदेय का भुगतान

Published on: November 30, 2021
---Advertisement---

रायपुर. प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण जो पूर्व में मध्यान्ह भोजन योजना के नाम से जाना जाता था, के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा कुकिंग कास्ट और रसोईया मानदेय के लिए 309 करोड़ रुपए की राशि विकासखण्डवार जारी की गई है. इस राशि का भुगतान अब पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से होगा. आयुक्त लोक शिक्षण डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं. जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि मध्यान्ह भोजन का नाम बदलकर अब प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कर दिया गया है. इस योजना का संचालन केन्द्र और राज्य शासन के माध्यम से हो रहा है.

https://कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज करवाई FIR

भारत सरकार द्वारा की गई नई व्यवस्था के तहत अब प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत जारी होने वाली राशि अब जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखण्ड जिला शिक्षा अधिकारी के खाते में नहीं जाएगी. कुकिंग कास्ट और रसोईयों के मानदेय का भुगतान पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से होगा. जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि हर माह की 10 तारीख को रसोईयों का भुगतान किया जाना है और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे.

https://पत्नी की हत्या कर पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now