राजनांदगांव. डोंगरगढ़ में पत्नी की हत्या कर पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दोनों के शव मंगलवार सुबह उनके कमरे में मिले. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे कुछ बता सकेगी. जानकारी के अनुसार ग्राम सेंदरी निवासी अरुण चंद्रवंशी (40) कोटनापानी पंचायत सचिव था. वह रोज की तरह सोमवार को भी पंचायत ड्यूटी पर गया. वहां से वैक्सीन लगवाने के बाद दोपहर को घर लौट आया. रात को खाना खाने के बाद सब अपने-अपने कमरों में सोने चले गए. सुबह जब काफी देर तक पंचायत सचिव के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई.
https://Moto G31 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
काफी देर कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया. कमरे में अरुण का शव नाइलोन की रस्सी से पंखे से लटका हुआ था. जबकि उसकी पत्नी सूरज बाई चंद्रवंशी (36) का शव पलंग पर पड़ा था. इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. बताया जा रहा है कि कपड़े से सूरज बाई का गला घोंटा गया था. उसके गले पर भी निशान मिले हैं. दंपती के दो बच्चे हैं. दोनों उस रात अपने माता-पिता से अलग दूसरे कमरे में अन्य परिजनों के साथ सो रहे थे. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.
https://WHO ने बताया- दुनिया के लिए कितना खतरनाक है नया वेरिएंट ओमिक्रॉन







