गरियाबंद. देवभोग तहसील अंतर्गत राजस्व निरीक्षक तुलसिंह नेताम को शासकीय कार्यों एवं कर्तव्यों की उपेक्षा करने के कारण कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने निलंबित कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार तुलसिंह नेताम को शराब के नशे में पाए जाने की पुष्टि सीएचसी देवभोग द्वारा भी किया गया है. फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा नियत किया गया है तथा इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
https://टीम इंडिया के हाथ से फिसली जीत, कानपुर टेस्ट ड्रॉ पर हुआ खत्म
5 राजस्व निरीक्षकों का तबादला
गरियाबंद. कलेक्टर निलेश क्षीरसागर द्वारा जिले के पांच राजस्व निरीक्षकों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यों के सुचारू संपादन हेतु नवीन पदस्थापना की गई है. जारी आदेश अनुसार राजस्व निरीक्षक मंडल बिन्द्रानवागढ़ में पदस्थ राजस्व निरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर को गरियाबंद तहसील में पदस्थ किया गया है. इसी तरह गरियाबंद तहसील के आरआई पुनीत राम यदु को बिन्द्रानवागढ़, राजिम के चन्द्रप्रकाश सोनी को छुरा, छुरा के बलदाऊ प्रसाद साहू को राजिम एवं भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद में पदस्थ धनराज लांझेकर को राजस्व निरीक्षक मंडल देवभोग पदस्थ किया गया है.
https://राज्यसभा के 12 सांसद निलंबित, संसद के बाकी सत्र में नहीं ले सकेंगे हिस्सा







