नई दिल्ली. सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है. सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में 161 रुपए की गिरावट आई है. वहीं सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है. एक किलोग्राम चांदी के भाव में 425 रुपए की कमी आई है. एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर मांग और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिकवाली के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई है. सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 38,879 रुपए से घटकर 38,718 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया.
http://जब रानू मंडल भूल गईं अपने ही गाने के बोल, वायरल हुआ वीडियो
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1,456 डॉलर प्रति औंस और चांदी 16.84 डॉलर प्रति औंस पर थी. वहीं एक किलोग्राम चांदी की कीमत 46,155 रुपए से गिरकर 45,730 रुपए पर आ गई है. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की खरीदारी में कमी के चलते चांदी के भाव में यह गिरावट देखी गई है. एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि डॉलर में मजबूती और चीन से सकारात्मक मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डेटा आने के बाद वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है.
http://टक्कर इतनी जबरदस्त कि वेन का शीशा तोड़कर अंदर जा घुसा बाइक सवार









