रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा अधिकारियों के 171 पदों पर भर्ती के लिए ने शुक्रवार को विज्ञापन जारी किया है. इनमें डिप्टी कलेक्टर के 15 पद, उप पुलिस अधीक्षक के 30 पदों के साथ अन्य पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी 2022 को तथा मुख्य परीक्षा 26 से 29 मई 2022 तक होगी. प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसम्बर से शुरू होगी जो कि 30 दिसम्बर तक चलेगी.
https://भारत के 345 रन के जवाब में न्यूजीलैंड दूसरे दिन स्टंप्स तक 129/0
बता दें कि वर्ष 2020 में 175 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की गई थी, लेकिन इस बार पदों की संख्या में मामूली गिरावट 171 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. प्रारंभिक परीक्षा के लिए 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 30 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. आवेदन में त्रुटि सुधार 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है. वहीं सशुल्क सुधार 5 जनवरी से 9 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है. प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. वहीं मुख्य परीक्षा के लिए 26, 27, 28 और 29 मई निर्धारित किया गया है.
https://नए म्यूटेशन के साथ मिला कोरोना वायरस, केंद्र सरकार ने जारी किया अलर्ट








