আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डायल 112 के ड्राइवर की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published on: November 26, 2021
---Advertisement---

सरगुजा. धारदार हथियार से वार कर डायल 112 के ड्राइवर की हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार कोरिया निवासी सोनूलाल यादव (33) डायल 112 (पुलिस वाहन) में ड्राइवर के रूप में पदस्थ था. गुरुवार को उसके ड्यूटी पर नहीं आने पर साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों ने उससे संपर्क किया पर संपर्क नहीं हो पाया था. शुक्रवार सुबह उसकी लाश मिली. गांव के लोगों ने उसका शव सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा. बाद आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी.

https://नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark 8 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

खबर मिलते ही एएसपी, सीएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. पुलिस को सोनूलाल के सिर में काफी गेहरे चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने रात में धारदार हथियार से वार कर सोनूलाल की हत्या की है. शव के पास भी खून बिखरा हुआ मिला है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

https://आर्या 2 का ट्रेलर रिलीज, शेरनी बनकर लौटीं सुष्मिता सेन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now