नई दिल्ली. नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark 8 भारत में लॉन्च हो गया है. ये सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में आता है. इसमें 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज कैपिसिटी दी गई है. स्मार्टफोन को Atlantic Blue, Turquoise Cyan और Iris Purple कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत 10,999 रुपए रखी गई है. इस स्मार्टफोन को देशभर में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. इसके रियर में 16MP AI डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें AI Beauty, Smile Shot, AI Portrait, HDR, AR Shot, Filters, Time-Lapse, Panorama, Slow Motion, Video Bokeh जैसे कई शूटिंग मोड्स दिए गए हैं.
https://आर्या 2 का ट्रेलर रिलीज, शेरनी बनकर लौटीं सुष्मिता सेन
इसके फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा डुअल फ्रंट फ्लैश के साथ दिया गया है. जैसा की पहले ही बताया गया है कि स्मार्टपोन कई इंडियन लैग्वेंज सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 6.56-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है. इसका पीक ब्राइटनेस 480 nits तक है. फोन में MediaTek Helio G25 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें HyperEngine टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है. कंपनी ने कहा इससे गेमिंग के दौरान सीमलेस परफॉर्मेंस मिलेगी. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. ये फोन DTS साउंड फीचर के साथ आता है.
https://बारदाना उपलब्ध कराने में लापरवाही, चार उचित मूल्य दुकान निलंबित










