नई दिल्ली. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या-2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, फैंस रोमांच से भर उठे हैं. पहले सीरीज की जबरदस्त सफलता को देखते हुए माना जा रहा है कि सीजन टू में भी एक्ट्रेस का धमाकेदार अंदाज दिखेगा. सीजन टू के टीजर में सुष्मिता का खतरनाक अंदाज देखने के बाद अब ट्रेलर भी जबरदस्त है. इस मोस्ट अवेटेड सीरीज को 10 दिसंबर को देख सकते हैं. सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज का ट्रेलर शेयर कर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है.
https://Greta Electric ने लॉन्च किए 4 नए ई-स्कूटर, 100KM तक की रेंज
सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा है- आपके धैर्य के लिए शुक्रिया. आपके लिए आर्या को वापस लाने के लिए मैं बहुत-बहुत खुश हूं. इस सीजन में उसकी वीकनेस ही उसकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी. शेरनी आ रही है. सभी एपिसोड 10 दिसंबर को स्ट्रीम किया जाएगा. बता दें कि वेब सीरीज ‘आर्या’ को 2021 इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला था. इसी सीरीज से जहां सुष्मिता सेन ओटीटी डेब्यू किया था, वहीं डायरेक्टर राम माधवानी का भी डिजिटल डेब्यू था.
https://गांव-गांव, गली कूचों में बिक रही अवैध शराब, नकारा साबित हो रहा आबकारी और पुलिस विभाग










