पिथौरा. बसना में एक मवेशी काटते हुए वीडियो वायरल होने के बाद आज गुरुवार को हिन्दू संगठनों ने बसना बन्द का आह्वान किया है. लिहाजा आज बसना पूरी तरह बन्द है. दूसरी ओर बसना पुलिस ने वायरल वीडियो की पड़ताल कर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 4, 6 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार बुधवार को एक मवेशी काटते वीडियो वायरल हुआ था. जिस पर बसना के भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल एवं कुछ हिन्दू संगठनों ने बसना पुलिस को वायरल वीडियो दिखा कर कार्रवाई की मांग की थी पर बसना पुलिस ने वायरल वीडियो की शिनाख्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर मात्र प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर पेश किया जिससे सभी आरोपी जमानत पर कल ही छूट गए थे. इस संबंध में श्री अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों पर बसना पुलिस द्वारा मामूली कार्रवाई करने के कारण वे और कुछ हिन्दू संगठन पुनः थाना पहुंचे और पुलिस को चेतावनी देते हुए आरोपियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए शहर बंद का आह्वान कर दिया.
https://ASI समेत 4 लोगों ने घर में घुसकर की बुजुर्ग दंपती की पिटाई, SP ने किया निलंबित
तीनों आरोपी गिरफ्तार : पुलिस
दूसरी ओर बसना नगर बंद के बीच पुलिस ने आज सुबह ही एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी. विज्ञप्ति के अनुसार 24.11.21 को वाट्सऐप में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग एक पशु को काटते हुए दिखे. जिस पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आसपास क्षेत्र में पता किया कि यह वीडियो कब और कहां का है. तब ज्ञात हुआ कि उक्त वीडियो में बसना थाना के रहने वाले विट्ठल उर्फ छोटा व धरमू बंदे हैं. इस दौरान यह भी पता चला कि उनके साथ उक्त कृत्य में आलेख रौतिया भी है और यह तीनों आपस में मिलकर एक राय होकर उक्त कृत्य किए हैं. जिस पर थाना बसना में अजमानतीय धारा 429, 34 भादवि एवं छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार की गई व अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय पेश में किया जा रहा है.
https://देश में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की आबादी, प्रजनन दर में भी कमी
आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जाए : रामचंद्र
इधर, भाजपा नेता ने पुलिस की विज्ञप्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व में प्रतिबंधात्मक चालान के बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों को गिरफ्तार किया इसके लिए पुलिस बधाई की पात्र है. आरोपियों से यह भी पूछताछ की जानी चाहिए कि आखिर वे किसके लिए पशु हत्या कर काट रहे थे. इसके पीछे शामिल लोगों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए.







