আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, बैलेट पेपर से होगा मतदान

Published on: November 24, 2021
---Advertisement---

रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि ऑनलाइन नॉमिनेशन की व्यवस्था इस बार भी जारी रहेगा. देश मे ऐसा करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है. हमारा प्रयास 100 फीसदी ऑनलाइन नामांकन का है. ऑनलाइन निर्वाचन वाली तैयार की गई है. नॉमिनेशन फॉर्म 27 नवंबर से शुरू हो जाएगा, अंतिम तरीख 3 दिसंबर तक है. वहीं 6 दिसंबर को नाम वापस लेने के आखिरी दिन है.20 दिसम्बर को मतदान होगा. सुबह 8 से शाम 5 बजे होगा मतदान किया जाएगा. मतगणना 23 दिसम्बर को होगी. तारीखों की घोषणा के साथ आचार संहिता भी लागू कर दी गई है.

https://फिर लौटा Joker Malware, इन 15 ऐप्स को फोन से तुरंत करें डिलीट

चुनाव वाले क्षेत्र में आचार संहिता लागू किया गया है. पिछली बार की तरह नगरीय निकाय चुनाव बैलट पेपर से कराया जाएगा. हांलाकि नामांकन आदि की प्रक्रिया ऑनलाइन भी पूरी कराई जाएगी. राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में आम चुनाव होना है. वहीं 16 नगरीय निकायों के 17 वार्डों में उपचुनाव होगा. प्रदेश के 15 शहरों में आम चुनाव कराया जाएगा. इनमें नगर पालिक निगम बिरगांव, भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा का चुनाव मुख्य है. उसके अलावा नगर पालिका सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल और खैरागढ़ में नई शहरी सरकार चुना जाना है. प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम नगर पंचायतों में भी आम चुनाव होगा.

https://फिल्म ‘जर्सी’ का ट्रेलर रिलीज, छा गए शाहिद कपूर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now