আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान्स भी हुए महंगे, जानिए नई दरें

Published on: November 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया ने भी ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए अपने सभी प्रीपेड प्लान्स महंगे कर दिए हैं. वोडाफोन आइडिया के नए प्लान 25 नवंबर से प्रभावी हो जाएंगे. वोडाफोन आइडिया का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान पहले 79 रुपए का था जो कि अब 99 रुपए का हो गया है. बेस प्लान की कीमत में 20 रुपए का इजाफा हुआ है. इस प्लान में आपको 99 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा. इसके अलावा इसमें 200एमबी डाटा मिलेगा. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं है. इस प्लान के तहत 1 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग की जा सकेगी.

https://मुख्यमंत्री ने की चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि वापस

वोडाफोन आइडिया का 149 रुपए वाला प्लान अब 179 रुपए का हो गया है. वोडाफोन आइडिया ने 219 रुपए वाले प्लान की कीमत अब 269 रुपए कर दी है. वोडाफोन आइडिया के जिस प्लान की कीमत पहले 249 रुपए थी उसकी कीमत अब 299 रुपए हो गई है. वोडाफोन आइडिया का 399 रुपए का प्लान अब 479 रुपये का हो गया है. वोडाफोन आइडिया का 449 रुपए वाला प्लान अब 539 रुपए का हो गया है. वोडाफोन आइडिया का 379 रुपए वाला प्लान अब 459 रुपए का हो गया है. वोडाफोन का 599 रुपए वाला प्री-पेड प्लान अब 719 रुपए का हो गया है. वोडाफोन आइडिया का 699 रुपये वाला प्री-पेड प्लान अब 839 रुपए का हो गया है.

https://शादीशुदा महिला से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now