पिथौरा. नगर के प्रतिष्ठित होमेयोपेथी चिकित्सक डॉ समेलाल पटेल का शनिवार देर रात रायपुर के एक निजी नर्सिंग होम में निधन हो गया. मृदुभाषी एवं मिलनसार डॉक्टर समेलाल पटेल 54 वर्ष के थे. निर्धन लोगों का निःशुल्क उपचार के लिए पहचान बना चुके स्व पटेल अपने ग्राम की पंचायत के सरपंच भी रह चुके हैं. उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम डीघेपुर में किया गया. जिसमें पिथौरा नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों सहित ग्रामीण शामिल हुए.
https://VIDEO : छक्का पड़ने के बाद शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेशी बल्लेबाज को मारी बॉल
धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व

पिथौरा. गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया. कोविड आपदा के कारण विगत दो वर्षों से नगर कीर्तन नहीं निकाला गया था. लिहाजा इस वर्ष सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी लंगर एवम नगर कीर्तन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. नगर में शनिवार को सिक्ख समाज द्वारा नगर कीर्तन का आयोजन किया गया. नगर कीर्तन में गतका पार्टी के हैरत अंगेज कारनामे देखने भारी भीड़ जुटी रही. नगर कीर्तन के आगे ढोल पार्टी उसके पीछे स्थानीय सिक्ख समाज की हरप्रीत कौर द्वारा बनाई गई बच्चों की गतका टीम अपने हैरत अंगेज कारनामों से दर्शकों का मन मोह रही थी.
इसके पीछे रायपुर से आई युवा गतका टीम अपने करतब दिखा रही थी. बाद पुरुष एवं महिलाएं शबद कीर्तन गाते चल रहे थे. इसके बाद सिक्ख समाज की महिलाएं झाड़ू से रास्ता साफ करती चल रही थी. इसके बाद समाज के वरिष्ठ हरमिंदर सिंह उजाला साफ सड़क पर पानी का छींटा मारते चल रहे थे. इनके पीछे पंज प्यारे अपनी पारम्परिक वेश भूसा में श्रीगुरुग्रंथ साहिब का स्वरूप लेकर चल रही फूलों से सुसज्जित ट्रक थी जिसमें गुरुद्वारा के ग्रन्थी लगातार पाठ कर रहे थे. इनके पीछे महिलाओं का जत्था था. ये महिलाएं लगातार जोशीले अंदाज़ में शबद कीर्तन करते हुए झूमते चल रही थी. पूरे नगर कीर्तन में प्रकाश व्यवस्था भरपूर की गई थी.
रास्ते भर पंज प्यारो की सेवा
नगर कीर्तन मार्ग में रास्ते भर सिख समाज के अलावा अन्य धर्म के लोगों ने भी पंज प्यारो के चरण धोए और उनका आशीर्वाद लिया. इसके अलावा नगर कीर्तन के रास्ते में कुछ कुछ दूरी पर ही कीर्तन में शामिल सभी जनों के लिए चाय नास्ते की व्यवस्था की गई थी.
लंगर में अनेक व्हीआईपी भी शामिल
नगर कीर्तन के पूर्व स्थानीय गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन किया गया था. जिसमें वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल एवं अग्रवाल समाज सहित बड़ी संख्या नगरवासियों ने हिस्सा लिया.
https://बाथरूम में कैमरा लगाकर युवतियों के बनाए अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार







