আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने दी राज्य के विद्युत कर्मियों को डीए और बोनस की सौगात

Published on: November 19, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी के कर्मचारियों को आज प्रकाश पर्व के अवसर पर बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने विद्युत कर्मियों के मंहगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने के साथ ही उनकी उच्च कार्यदक्षता को प्रोत्साहित करने के लिए 9 हजार रुपए बोनस अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री की इस घोषणा से छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारियों को लाभ मिलेगा. छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की. उन्होंने प्रदेश में विद्युत विकास के लिए उठाए गए कदमों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. पॉवर कंपनी में चार हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, साढ़े तीन हजार से अधिक पदोन्नति के लिये उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की.

https://मुख्यमंत्री ने की जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सदस्य तथा सरपंचों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा

छत्तीसगढ़ फेडरेशन ने अनुकंपा नियुक्ति व भू-विस्थापितों को नौकरी देने के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया कि पहले बिजलीकर्मियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था, वह अब तीन प्रतिशत बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा. इसकी गणना एक जुलाई 2021 से की जाएगी. पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. बोनस की पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को बोनस तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप को कार्यदक्षता बनाए रखने अनुग्रह राशि मिलेगी. इससे लगभग 15.8 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा. बोनस अनुग्रह राशि की गणना लेखा वर्ष 2020-21 की वास्तविक वेतन परिलब्धियों के अनुपातिक रूप से की जाएगी. भुगतान हेतु न्यूनतम सेवा की गणना बोनस अधिनियम 1965 के संगत प्रावधानों के अनुरूप होगी. बोनस अनुग्रह राशि संबंधी आदेश जारी होने पर पॉवर कंपनीज के अधिकारियों-कर्मचारियों में उल्लास व्याप्त है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now