আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धान विक्रय के लिए पंजीयन की तिथि बढ़ी, संसदीय सचिव ने किया था मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षित

Published on: November 18, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. किसानों के धान विक्रय के लिए पंजीयन की तिथि 20 नवम्बर तक बढ़ा दी गई है. गौरतलब है कि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत से धान विक्रय के लिए किसानों के पंजीयन की तिथि बढ़ाए जाने की ओर ध्यानाकर्षित कराया था. संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने इस बावत मुख्यमंत्री श्री बघेल व मंत्री श्री भगत को पत्र लिखने के साथ ही चर्चा के दौरान बताया था कि खरीफ वर्ष 2021-22 में धान विक्रय के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 10 नंवबर निर्धारित थी.

https://डगआउट में रोहित ने सिराज को मारा! वीडियो वायरल

इस बीच महासमुंद के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों के कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने तथा किसान पंजीयन पोर्टल में तकनीकी खराबी रहने के कारण बहुत से किसान धान विक्रय के लिए पंजीयन करा पाने से वंचित हो गए हैं. किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए धान विक्रय के लिए पंजीयन तिथि में वृद्धि किया जाना उचित होगा. जिस पर आज गुरुवार को राज्य सरकार ने किसान हित में फैसला लेते हुए किसानों के धान विक्रय के पंजीयन तिथि 20 नवम्बर तक बढ़ा दी है.

https://VIDEO : रूबीना दिलैक का गाना ‘शाहरुख खान’ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now