नई दिल्ली. एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘ब्लर’ काफी सुर्खियां बटोर रही है. ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी. इस फिल्म में अपने किरदार को पूरी तरह समझने के लिए कुछ ऐसा किया है जिसकी सेट पर हर कोई तारीफ कर रहा है. एक्ट्रेस ने इस फिल्म की तैयारी कुछ ज्यादा ही अजीब ढंग से की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तापसी पन्नू किरदार की तैयारी करने और उसे समझने के लिए 12 घंटे तक आंखों पर पट्टी बांधकर रहीं. तापसी अपने किरदार को करीब से महसूस करना चाहती थीं इसीलिए उन्होंने एक पूरे दिन आंखों पर पट्टी बांधकर रहने का फैसला किया.
https://उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि हुई आधी
सुबह 7 बजे उठते ही आंखों पर रुई के फाहे रखकर उन्होंने पट्टी बांध ली और पूरे दिन इसी तरह से अपना सामान्य जीवन चालू रखा. उन्होंने सिर्फ आंखों पर पट्टी बांध ली लेकिन रूटीन में कोई बदलाव नहीं किया. उनके दिन में फोन कॉल्स अटेंड करना, खाना खाना, क्रू से बातें करना और लोगों से मिलने जाना शामिल था. उन्होंने ये सभी काम अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर ही किए. माना जा रहा है कि तापसी की अपकमिंग फिल्म एक एंटरटेनमेंट ब्लॉकबस्टर होने के साथ-साथ एक सोशल मैसेज देने वाली फिल्म होगी. इसका निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं.
https://पुलिसकर्मी को सताता था भूतों का डर, फांसी लगाकर की खुदकुशी










