दुर्ग. चरोदा नगर निगम में हथखोज वार्ड-2 से कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर (39) की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई. खून से लथपथ तालाब किनारे उनकी लाश मिली. फिलहाल पुलिस इसके पीछे विवाद मान रही है. जानकारी के अनुसार सूरज बंछोर रात करीब 9 बजे घर से निकले थे. बाद सरकारी स्कूल के पीछे बंधवा तालाब के पास खून से लथपथ हालत में मिले थे. सूरज के दोस्तों का कहना है कि वहीं से किसी ने उनके भाई को इसकी सूचना दी. अभी तक हमलावरों और हमले का कारण सामने नहीं आ सका है.
https://किसानों के पंजीयन संबंधी तकनीकी त्रुटि को जल्द सुधार करने के निर्देश
पुलिस ने बताया कि रात करीब पौने 12 बजे हत्या की सूचना मिली थी. तब तक परिजन सूरज को लेकर बीएम शाह हास्पिटल अस्पताल पहुंच चुके थे. बदमाशों ने किसी नुकीली और ठोस वस्तु से सूरज पर हमला किया है जिससे सूरज के चेहरे, शोल्डर और पीठ पर निशान मिले हैं. हत्या का कारण और हत्यारे के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है. जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे. इस मामले में कई संदेहियों को हिरासत में लिया गया है.
https://राजकुमार-पत्रलेखा ने लिए सात फेरे, साझा की शादी की पहली तस्वीर







