नई दिल्ली. मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है. शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ नितिन बरई नाम के एक शख्स ने धोखाधड़ी करने पर FIR दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज कराने वाले नितिन बरई ने शिल्पा और राज पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. शख्स का कहना है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से 2014-2015 में उनके साथ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी की थी.
https://Ducati Hypermotard 950 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
नितिन बरई की शिकायतों के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इस मामले में जांच शुरू करेगी. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से पैसों की धोखाधड़ी को लेकर पूछताछ की जा सकती है. गौरतलब है कि अभिनेत्री के पति पहले से ही एक मामले में जमानत पर बाहर चल रहे हैं. दरअसल, राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों को बनाने और इसके प्रसारण के आरोप में इसी साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में उन्होंने करीब 2 महीने जेल में गुजारे थे. फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं.
https://‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, आयुष्मान-वाणी का स्वैग झूमने पर कर देगा मजबूर










