रायपुर. JCCJ के वरिष्ठ नेता और अजीत जोगी के करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक आरके राय अपने 150 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. उन्हें भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. बता दें कि पूर्व विधायक आरके राय, अजीत जोगी के बेहद करीबी थे. जब अजीत जोगी ने कांग्रेस से अलग होकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस बनाई थी, तब आरके राय भी उनके साथ कांग्रेस छोड़ जोगी कांग्रेस में आ गए थे. बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में आरके राय बालोद जिले के गुंडरदेही से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बनकर आए थे. 2018 के विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस ने भी उन्हें गुंडरदेही से चुनावी मैदान में उतारा था. पर आरके राय बुरी तरह से चुनाव हार गए.
https://कंगना बोलीं- कोई बताए 1947 में कौन सी लड़ाई लड़ी गई? मैं पद्मश्री वापस कर दूंगी
उद्योग विभाग की भूमि पर काबिज लोगों को मिलेगा राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन की रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड स्थित भूमि पर काबिज अधिभागियों को राजीव आश्रय योजना के तहत पट्टे दिए जाएंगे. राज्य शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी गई है. जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा के ग्राम रावाभाटा, सरोरा और बीरगांव की 15.788 हेक्टेयर भूमि राजीव आश्रय योजना हेतु राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के माध्यम से कलेक्टर रायपुर को हस्तांतरित किया जाएगा. हस्तांतरित की जाने वाली 15.788 हेक्टेयर भूमि में ग्राम रावाभाठा, पटवारी हल्का नम्बर-28 में 7.299 हेक्टेयर, सरोरा पटवारी हल्का नम्बर-29 में 6.883 हेक्टेयर और बीरगांव पटवारी हल्का नम्बर-88 में 1.606 हेक्टेयर भूमि शामिल हैं. उद्योग विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन की इस भूमि को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से कलेक्टर रायपुर को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर सैद्वांतिक सहमति दे दी गई है.
https://प्रचार-प्रसार के अभाव में बिहान मेला फ्लॉप, पूरी नहीं हो पाई शासन की मंशा







