नई दिल्ली. Maruti Suzuki ने भारत में अपनी सेकंड जेनरेशन Maruti Celerio हैचबैक को लॉन्च कर दिया है. नई Celerio चार ट्रिम्स- LXI, VXI, ZXI और ZXI+ में लॉन्च की गई है. नई Maruti Celerio के सबसे बेसिक मॉडल LXI MT ट्रिम की कीमत 4.99 लाख रुपए से शुरू होगी. जबकि VXI MT की एक्स-शोरूम कीमत 5.63 लाख, VXI AMT की 6.13 लाख, ZXI MT की 5.94 लाख, ZXI AMT की 6.44 लाख, ZXI+ MT की 6.44 लाख और ZXI+ AMT की कीमत 6.94 लाख रुपए होगी. मारुति सेलेरियो 6 कलर में मिलेगी. इसमें दो नए कलर Fire Red और Speedy Blue हैं.
https://डीएम अवस्थी हटाए गए, अब अशोक जुनेजा होंगे नए DGP
जबकि अन्य कलर Silky Silver, Glistering Grey, Arctic White और Caffeine Brown होंगे. मारुति सुजुकी सेलेरियो में अब नेक्स्ट जेनरेशन K10 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है और यह मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. यह इंजन 49 Kw (66 hp) का पावर और 89 Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें कूल्ड EGR, ऑटो टेंशनर और इंटीग्रेटेड एग्जॉस्ट मैनिफोल्ड दिए गए हैं. नई मारुति सेलेरियो के बारे में कंपनी का दावा है कि ये एक लीटर पेट्रोल में 26.68 किमी का माइलेज देती है. कंपनी का कहना है कि Maruti Celerio 88.86 ग्राम प्रति किमी के हिसाब से ही कार्बन उत्सर्जन करती है.
नई Maruti Celerio का फ्रंट पुरानी सेलेरियो से 55mm बड़ा है. इसी के साथ कार में ड्राइवर और को-ड्राइवर का लेग रूम भी बढ़ा है, साथ ही कंपनी ने इसमें 313 लीटर का बूट स्पेस दिया है, जो पुरानी सेलेरियो के मुकाबले 40% अधिक है. कंपनी ने इसमें नए जमाने के कई फीचर्स जोड़े हैं, जैसे पुश स्टार्ट बटन, ऑटो गियर शिफ्ट, 7 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन जो एपल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो की कनेक्टिविटी और वॉयस रिकॉग्निशन के साथ आता है. स्टीयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल भी मिलता है. नई मारूति सेलेरियो में कंपनी ने सेफ्टी पर भी विशेष ध्यान दिया है. इसमें एबीएस, डुअल एयर बैग के अलावा सेगमेंट में पहली बार हिल होल्ड की सुविधा भी दी गई है.
RRR का गाना ‘नाचो नाचो’ रिलीज, रामचरण-Jr NTR के डांस ने उड़ाया गर्दा https://t.co/MjzBxNuZQo
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 11, 2021










