আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डीएम अवस्थी हटाए गए, अब अशोक जुनेजा होंगे नए DGP

Published on: November 11, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दो दिन बाद छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी को पद से हटा दिया गया है. अब अशोक जुनेजा छत्तीसगढ़ पुलिस के नए मुखिया होंगे. गृह विभाग ने गुरुवार को यह आदेश जारी कर दिया. बता दें कि 1989 बैच के IPS अशोक जुनेजा अभी एंटी नक्सल ऑपरेशन के महानिदेशक और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और एसटीएफ के प्रमुख हैं. गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक जुनेजा को अभी पुलिस महानिदेशक का चालू प्रभार दिया गया है. बताया जा रहा है, इसके लिए केंद्र सरकार ने औपचारिक अनुमति की जरूरत होती है. जल्दी ही प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पूर्णकालिक नियुक्ति दी जाएगी. अभी तक DGP की जिम्मेदारी संभाल रहे 1986 बैच के डीएम अवस्थी अब राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे.

https://कंगना बोलीं- भारत को असली आजादी 2014 में मिली, वरुण गांधी बोले- इस सोच को पागलपन कहूं या देशद्रोह?

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर

दंतेवाड़ा. जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2022 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं के प्रवेश ऑनलाइन आवेदन www.navodaya.in पर प्रक्रिया संचालित है. कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2022 को किया गया है. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है. कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 में कक्षा 6वीं के प्रवेश परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि के पूर्व जिले के अधिक से अधिक 5वीं अध्ययनरत बच्चों को फार्म भरवाया जाने एवं इसका लाभ दिलवाने को कहा. जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 में कक्षा 6वीं के प्रवेश परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि के पूर्व जिले के अधिक से अधिक 5वीं अध्ययनरत बच्चों को फार्म भरवाया जाएगा. इसकी प्रत्येक सप्ताह समय-सीमा की बैठक में समीक्षा की जाएगी. समय-सीमा की बैठक पूर्व अपने विकासखण्ड की प्रगति से कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराएं जाने निर्देश दिए गए हैं.

https://टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं, 5 बीएमओ सहित 132 कर्मचारियों को नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now