नई दिल्ली. अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में हैं. दरअसल, एक राष्ट्रीय मीडिया नेटवर्क के वार्षिक शिखर समिट में कंगना रनौत ने आजादी को लेकर विवादित बयान दिया है. कंगना ने कहा कि सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून न बहाए. उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, यकीनन. पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी. जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है. कंगना के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, क्योंकि कई सेलेब्स ने कंगना की बातों की कड़ी आलोचना की है.
https://टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं, 5 बीएमओ सहित 132 कर्मचारियों को नोटिस
कंगना ने इसी बातचीत पर वरुण गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की. भाजपा सांसद वरुण ने कंगना के वायरल वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार. इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह? वरुण के इस ट्वीट पर कंगना के हेटर्स कूद पड़े हैं. हालांकि, कंगना भी कहां चुप बैठने वालों में से हैं. उन्होंने भी जवाब दिया और कहा- जा और रो अब.
https://अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने छोड़ा भाजपा का साथ, वजह भी बताई
कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार।
इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह? pic.twitter.com/Gxb3xXMi2Z
— Varun Gandhi (@varungandhi80) November 11, 2021










