আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं, 5 बीएमओ सहित 132 कर्मचारियों को नोटिस

Published on: November 11, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद 10 नवम्बर को टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किए जाने पर जिले के 5 बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के 132 कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर सीएमएचओ ने उन सभी को नोटिस थमाया है और 24 घण्टे के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है. उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर को बिलाईगढ़ विकासखण्ड को छोड़कर जिले के अन्य सभी विकासखण्डों बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, कसडोल एवं पलारी में टीकाकरण नहीं हुआ था. इस दिन 97 केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाना था जिसमें हजारों लोगों को कोराना टीका लगाया जाता.

https://अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने छोड़ा भाजपा का साथ, वजह भी बताई

कोरोना महामारी की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु टीकाकरण एक महत्वपूर्ण उपाय है. इसे अतिआवश्यक स्वास्थ्य सेवा मानकर नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है. इस क्रम में 10 को अवकाश के दिन में भी टीकाकरण होने की जानकारी आम जनता को पूर्व में दी गई थी लेकिन ड्यूटीरत कर्मचारियों द्वारा बिना पूर्व सूचना के सेवा बाधित की गई. इससे दूर-दराज के ग्रामीणों को महत्वपूर्ण सेवा से वंचित होना पड़ा. बीएमओ लोगों का दायित्व था कि कर्मचारियों से समन्वय बनाकर टीकाकरण कार्यक्रम जारी रखते लेकिन उनके द्वारा अपने दायित्व का समुचित निर्वहन नहीं किया गया. यह कृत्य सिविल सेवा आचरण संहिता 1965 के अंतर्गत अवहेलना की श्रेणी में आता है. इस संबंध में व्यक्तिगत स्पष्टीकरण उचित माध्यम से 24 घण्टे के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.

https://RRR का गाना ‘नाचो नाचो’ रिलीज, रामचरण-Jr NTR के डांस ने उड़ाया गर्दा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now