जांजगीर-चांपा. अकलतरा ब्लॉक कांग्रेस की सचिव अंबिका बाई यादव (35) का शव घर के ही कमरे में सोमवार सुबह पंखे से लटका मिला है. जानकारी के अनुसार नैला क्षेत्र की परसदा निवासी अंबिका बाई रविवार को तिलाई गांव में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने गई थीं. बाद घर लौट आईं. उनके पति सखाराम यादव रायपुर में नौकरी करते हैं. वह दीपावली पर घर आए थे, फिर लौट गए. उनके दोनों बच्चे भी रिश्तेदारी में घूमने के लिए गए हुए हैं.
https://41वें भारतीय वैज्ञानिक अभियान अंटार्कटिका के लिए जयप्रकाश का चयन
अंबिका बाई घर में ही किराने की दुकान चलाती थीं. सुबह जब बच्चे सामान लेने पहुंचे तो दरवाजा बंद था. बच्चे काफी देर तक दुकान दरवाजा पीटते रहे, लेकिन नहीं खुला. इस पर बच्चों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर पंखे से अंबिका बाई का शव लटक रहा था. बाद आसपास के लोगों को पता चला और कोटवार को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. सरपंच सुनीता यादव ने बताया कि अंबिका बाई गांव में काफी सक्रिय रहती थीं. वह हर व्यक्ति के सुख-दुख में शामिल होती थी.
https://CRPF जवान ने साथियों पर की फायरिंग, 4 की मौत, 3 घायल







