बालोद. शिक्षिका की अर्धनग्न लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक डौंडीलोहारा ब्लॉक मुख्यालय से 8 किमी दूर ग्राम कोसमी में 12 जून की सुबह घर में सो रही शिक्षिका की हत्या कर दी गई थी. घर से रुपए या किसी सामान की चोरी नहीं हुई थी. ऐसे में तभी से पुलिस को संदेह था कि हत्यारा गलत नीयत से ही घर में घुसा था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अनाचार की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि गांव के ही कमलनारायण साहू से उनका प्रेम संबंध था और वह घर भी आता-जाता था. यह जानकारी भी सामने आई कि वारदात वाली रात गांव के उत्तम कुमार रावटे और कमलेश श्रीवास्तव को शिक्षिका के घर के आसपास देखा गया था.
https://कुश के सोटे सहकर मुख्यमंत्री ने की सबके लिए मंगल कामना
संदेह के आधार पर पुलिस ने बुधवार को तीनों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में पहले वे गुमराह करते रहे, लेकिन फिर अनाचार और हत्या की बात स्वीकार कर ली. बताया कि दोस्तों के कहने पर घर में दाखिल हुए. शिक्षिका चीख-चिल्ला रही थी, इसलिए उसका मुंह दबा दिया और हाथ-पैर बांधकर अनाचार करते रहे. दम घुटने से उसकी मौत हुई तो वहां से भाग निकले. शिक्षिका के घर पर काम करने वाली महिला रोज की तरह सुबह भी पहुंची थी, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बताया. सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई थी. घर के पास लगे बिजली के खंभे और दीवार पर पैरों के निशान मिले थे, तभी से आशंका थी कि हत्यारे वहीं से दाखिल हुए.
https://‘मानिके मगे हिते’ स्टार योहानी संग थिरकीं जैकलीन, वीडियो वायरल







