राजनांदगांव. खैरागढ़ से जेसीसीजे विधायक और राजा देवव्रत सिंह (52) का बुधवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया. राजकीय सम्मान के साथ विधायक देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 3 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी. सीने में दर्द होने पर उन्हें खैरागढ़ सिविल अस्पताल ले जा रहे थे. बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से शोक की लहर है. बता दें कि विधानसभा चुनाव 2018 से पहले ही देवव्रत सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) में शामिल हुए थे.
https://जानिए दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, चढ़ाएं ये 5 प्रसाद माता होंगी प्रसन्न
विधायक देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए. एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी रहे. वह FCI के अध्यक्ष भी थे. साथ ही कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे. खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने दुख प्रकट किया है. खैरागढ़ के विधायक और राज परिवार के अहम सदस्य देवव्रत सिंह जी का आकस्मिक निधन छत्तीसगढ़ की एक राजनीतिक क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने का संबल प्रदान करें.
https://भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार







