আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जंगल में मिली युवती की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Published on: November 3, 2021
---Advertisement---

अंबिकापुर. दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम रकेली के कालीघाट जंगल में एक युवती की अधजली लाश मिली है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मवेशी चराने जंगल गए ग्रामीणों की नजर एक युवती की अधजली लाश पड़ी. सूचना पर एफएसएल टीम के साथ पुलिस पहुंची. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. लाश किसी 20-25 वर्ष की युवती के होने की संभावना है. उसके बाल नए स्टाइल में कटे थे. युवती के कपड़े पास में ही पड़े थे, लेकिन उसे भी जलाया गया है.

https://Kawasaki Z650 RS भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

पुलिस ने अधजले कपड़े जब्त कर शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है. आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने युवती की हत्या कर पहचान छिपाने चेहरे ऐर अन्य अंग को जला दिया होगा. मौके पर अधजले कपड़े के अलावा एक जोड़ी लेडीज चप्पल, एक मोबाइल चार्जर पड़ा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस संभावना जता रही है कि मृतका के ही दोनों सामान होंगे.युवती की अधजली लाश मिलने से पुलिस रकेली सहित जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदा और लापता महिलाओं के बारे में पता लगा रही है.

https://VIDEO : अहान शेट्टी-तारा सुतारिया की फिल्म ‘तड़प’ का गाना ‘तुमसे भी ज्यादा’ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now