আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विधायक का सीएम को पत्र- कलेक्टर पर राजद्रोह का केस दर्ज करें

Published on: November 2, 2021
---Advertisement---

बिलासपुर. कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर पर राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है. उन्होने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि बिलासपुर के कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर आपकी सरकार और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान लगातार कर रहे हैं. एक नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस पर शासन के निर्देश पर मुख्य अतिथि बनाने और अन्य अतिथियों के चयन की जिम्मेदारी कलेक्टर को दी गई थी. इसके मुताबिक जिले में अन्य अतिथियों का चयन कलेक्टर को करना था. राज्य स्थापना दिवस में तो सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के विधायकों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए था. जनता से निर्वाचित विधायक सत्ता पक्ष के जो कि आपकी सरकार का अंग भी हैं उनको आमंत्रित नहीं किया गया.

https://दीया-मूर्ति बनाकर बेचने वालों और छोटे दुकानदारों का नहीं निकल रहा दिवाली खर्च

साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि जैसे महापौर, सभापति, ज़िला पंचायत अध्यक्ष का सम्मानपूर्वक कार्ड में नाम लिखकर आमंत्रित नहीं किया गया था. जबकि अन्य जिलों के कार्ड में वहां के कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक राज्योत्सव में अतिथि बनाकर बुलाया. लेकिन बिलासपुर कलेक्टर ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए आपकी सरकार और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान किया है. सिर्फ सामान्य कार्ड द्वारा आम आदमी के जैसे कार्ड भेज दिया गया. उन्होंने पत्र में लिखा है कि कलेक्टर ने जनता की सरकार का अपमान किया है जो राजद्रोह की श्रेणी में आता है. प्रशासन के अधिकारी आएदिन इस प्रकार का अपमान करते रहते हैं, जिससे आपकी सरकार की छवि एवं चुने हुए जन प्रतिनिधियों की छवि धूमिल हो रही है, जिससे जनता में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है. अत: कलेक्टर को हटाएं और राजद्रोह का केस दर्ज करें.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now