আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : मुरली अग्रवाल द्वारा रचित गणेशा गीत बना हर महफिल की रौनक

Published on: September 14, 2019
---Advertisement---

खरसिया. साहित्यिक गतिविधियों में अभिरुचि रखने वाले मुरली अग्रवाल ने व्यावसायिक क्षेत्र में ही नहीं, गीत और संगीत के क्षेत्र में भी बड़ा मुकाम हासिल किया है. मुरली अग्रवाल द्वारा रचित गीत जो हाल ही में टीसीरिज द्वारा रिलीज किया गया, उन्होने महाराष्ट्र सहित पूरे देश में धूम मचाई हुई है. जूबिन नौतियाल, अर्जन बाजवा एवं हृतिका द्वारा अभिनित गणेशा सॉन्ग लिखने वाले मुरली अग्रवाल गीत ग़ज़ल में भी बेहतर दखल रखते हैं. भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत इस गीत को गणेश उत्सव के दौरान लाखों लोगों ने सराहा. वहीं अब यह गणेशा गीत हर खुशनुमा महफिल की रौनक बढ़ाने के लिए लगभग जरूरी सा हो गया है.

http://विधायक का मंत्री पर आरोप, ट्रांसफर और पदस्थापना के लिए पोस्टकार्ड जारी कर मांगी जा रही घूस

सरल शब्दावली एवं बेहतर संगीत से सजा यह गीत किसी भी कार्यक्रम की शुरुआत में ही उत्साह एवं उमंग बिखेरता देखा जा रहा है. प्रतिष्ठित व्यावसायी एवं गीतकार मुरली अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज के दौरान ही उन्होंने बहुत से गीतों और गजलों की रचना की है, वहीं वे कवि सम्मेलन एवं कवि गोष्ठियों में भी शिरकत किया करते थे. साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े अंतर्मन के कारण अग्रवाल को गीत गजल रचना करने पर ही दिली शुकून मिल पाता है. वहीं टी सीरीज के डायरेक्टर भूषण कुमार के साथ मुरली अग्रवाल के और भी एल्बम आने वाले हैं. वर्तमान में मुरली अग्रवाल लंदन में 27 सितंबर को आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड में सम्मिलित होने के लिए मुंबई में कुछ दिनों के लिए रुक कर नए गीतों की रचना में तन्मय हैं.

http://बुजुर्ग शख्स के सिर पर निकल आया सींग, डॉक्टर भी रह गए हैरान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now