नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. इससे सोना फिर 47 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमतों में 63 हजार रुपए प्रति किग्रा के नजदीक पहुंच गई है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,158 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 63,897 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में 271 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. इससे राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव फिर 47 हजार रुपए के नीचे पहुंचकर 46,887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
https://एक्टर पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में कमी आई और ये 1,795 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के दाम 687 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 63,210 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में कमी आई और ये 23.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने के दाम मजबूत डॉलर और मिलेजुले अंतरराष्ट्रीय संकेतों के दबाव में हैं. वहीं, कॉमेक्स पर सोने के भाव में 0.18 फीसदी की कमी दर्ज की गई. इससे भारतीय सर्राफा बाजारों में सोने के दाम लुढ़क गए.
https://Bajaj Pulsar के दो नए मॉडल लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









