नई दिल्ली. Hero Motocorp ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Maestro Edge 110 को नई स्पेशल कलर स्कीम में लॉन्च किया है. स्कूटर पर नए पेश किए गए कलर ऑप्शन का नाम ‘स्कारलेट रेड’ है, जो तीन अलग-अलग रंगों के मिश्रण के साथ आता है. स्कूटर के फ्रंट में लाल रंग को प्रमुखता से रखा गया है. इसके साथ ही स्कूटर के साइड और रियर बॉडी पैनल पर गहरे भूरे रंग को देखा जा सकता है. इसके अलावा, स्कूटर के साइड बॉडी पर नीले रंग की पट्टी भी लगाई गई है. रंगों के नए विकल्प की शुरुआत के साथ, Maestro Edge 110 अब कुल 8 रंगों में उपलब्ध है. नई Hero Maestro Edge 110 को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इन वेरिएंट्स की कीमत 65,900 रुपए से शुरू होती है और 100 मिलियन एडिशन की कीमत 66,900 रुपए है.
https://VIDEO : सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम’ का ट्रेलर रिलीज
नए रंगों में नए लुक के अलावा, स्कूटर के बाकी डिटेल्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस स्कूटर में पहले की तरह 110cc, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 8.15 bhp का अधिकतम पावर और 8.75 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ब्रेकिंग और सस्पेंशन की बात करें तो Maestro Edge 110 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन मिलता है, जबकि रियर में स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक डैम्पर के साथ यूनिट स्विंग का इस्तेमाल किया गया है. स्कूटर के फ्रंट और रियर दोनों में अलॉय व्हील्स मिलते हैं. जबकि सामने का पहिया 12 इंच का है और रियर में 10 इंच के अलॉय व्हील्स मिलता है. इस स्कूटर में एक इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है.
https://किसानों को स्वयं के बारदाने में धान विक्रय करने पहले दिन से ही अनुमति देने का निर्णय










